टोंक: प्रदेश भाजपा द्वारा जयपुर में आयोजित होली मिलन समारोह में टोंक जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने की शिरकत
Tonk, Tonk | Mar 22, 2025 राजस्थान प्रदेश भाजपा द्वारा जयपुर में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ। भाजपा नेता प्रभु बाडोलिया ने शनिवार को बताया कि जयपुर में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में टोक भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जयपुर पहुंच प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ,प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत सम्मान किया।