कुक्षी थाना अंतर्गत ग्राम सुसारी भरडपुर मे दिनांक 20.11.2025 को रात्रि के समय सुसारी निवासी डाक्टर दंपति कार से बडवानी शादी मे गये थे लौटते समय कार से वापस घर सुसारी आ रहे थे इसी दौरान भरडपुर में एक डम्पर का चालक उसके डम्पर को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया और और आगे चल रही डाक्टर धनराज पाटीदार की कार क्र.एमपी 11 सीसी 3436 को सामने से टक्कर मार दी।