हुज़ूर: मानस भवन से सटी आदिवासी बस्ती पर कार्रवाई का विरोध, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी घटनास्थल पर पहुंचे
Huzur, Bhopal | Dec 28, 2025 मानस भवन से सटी आदिवासी बस्ती पर प्रशासन द्वारा प्रस्तावित कार्रवाई का विरोध अब सियासी मुद्दा बनता जा रहा है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भोपाल के मानस भवन में आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान पास की झुग्गी बस्ती के आदिवासी महिला नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के साथ उनसे मिलने पहुंची|