झाझा के पुरानी बाजार स्थित श्री कृष्ण गौशाला परिसर में सोमवार को देशभक्ति और उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ठीक 10 बजकर 30 मिनट पर हुई, जब गौशाला के उपाध्यक्ष सुरेश यादव ने विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गय