खजौली: छपराढ़ी में डिग्री कॉलेज को लेकर स्थानीय विरोध, प्रखंड मुख्यालय के पास भूमि चयन की उठी मांग
खजौली, प्रखंड में डिग्री कॉलेज के लिए छपराढ़ी को चयनित स्थल बनाए जाने पर स्थानीय स्तर पर विरोध शुरू हो गया है। डिग्री काॅलेज के लिए छपराढ़ी गां में चयनित भूमि पर स्थानीय शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सीओ के खिलाफ काफी नराजगी व्यक्त किया।