कवर्धा: कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू बने OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह, आतिशबाजी कर दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने पार्टी का विस्तार कर रही है और नये-नये दायित्व दे रही है। इसी क्रम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के निर्देश पर कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।