शाहनगर: बोरी के छात्र आदर्श पटेल का कमाल: नवोदय परीक्षा में 91.25 अंक पाकर जिले में 44वीं रैंक हासिल की
बोरी के सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा 5वीं के छात्र आदर्श पटेल ने नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में 91.25 अंक प्राप्त कर जिले में 44वीं रैंक हासिल की। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है, वहीं माता-पिता ने इसका श्रेय विद्यालय स्टाफ को दिया है।