गोरखपुर: पेशी पर आए आरोपी ने दीवानी कचहरी में पुलिस कस्टडी में बनाई रील, तस्वीर हुई वायरल
जेल से कचहरी में पेशी पर आए बंदी हिमांशु सिंह ने बनाई रील। हिमांशु सिंह के बनाई रील के कई स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फोटो में दिख रहा है कि पेशी के समय बंदी का साथी वीडियो बना रहा है और वो अभिवादन कर रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया हालांकि बाद में आरोपी द्वारा डिलीट कर दिया गया।