गोरखपुर: महापौर व सीएमओ ने जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सीएमओ कार्यालय से किया शुभारंभ
गोरखपुर जिले में एक महीने तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दो महीने तक प्रस्तावित स्टॉप डायरिया अभियान और 21 दिन तक घर-घर चलने वाले दस्तक अभियान का आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशुतोष कुमार दुबे के साथ उन्होंने टाउन हॉल चौराहे तक रैली का नेतृत्व भी किया।