पीसांगन: पीसांगन थाना क्षेत्र में 35 लाख की बड़ी चोरी, दो घरों को बनाया निशाना, तीसरे में जाग होने पर बदमाश बाइक छोड़कर भागे
रविवार को दोपहर 3:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार पीसांगन थाना क्षेत्र में 35 लाख की बड़ी चोरी, दो घरों को बनाया निशाना, तीसरे में जाग होने पर बाइक छोड़ भागे बदमाश,चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दो घरों में सेंध लगाकर करीब 30–35 लाख रुपए के जेवरात और 1.60 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए।