लाडपुरा: कोटा में टैंक की वेल्डिंग करते समय 3 मीटर की ऊंचाई से गिरने से मजदूर की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
Ladpura, Kota | Apr 14, 2025 ऑयल प्लांट में काम करते समय एक मजदूर ऊंचाई से गिर गया। कोटा एमबीएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। मॉर्च्युरी के बाहर बैठे परिजन ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग अड़ गए। घटना बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र के गुमानपुरा स्थित प्लांट की है। मृतक सत्यनारायण पांचाल (54) बंबोरी गढ़ेपान का रहने वाला था।