दिनारा: दिनारा प्रखंड पैक्स चुनाव की मतगणना में 5 नए चेहरे चुनाव जीतकर आए
Dinara, Rohtas | Dec 3, 2024 दिनारा प्रखंड में पांच नया पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुए,दिनारा प्रखंड में 22 में से 20 पैक्स अध्यक्ष का मतगणना मंगलवार तक सुबह आठ बजे तक संपन्न हुआ जिसमें पांच नए पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुए तो वहीं 15 पुराने पैक्स अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे।नये पैक्स अध्यक्षों में अकोढ़ा,अरंग, चिल्हरुआं,गुनसेज एवं समहुती शामिल हैं।