भगवानपुर: महेशपुर गांव में पति और पांच वर्षीय पुत्र को बिस्तर पर छोड़ पत्नी प्रेमी के साथ फरार, ₹500000 कैश भी ले गई
तेयाय ओपी क्षेत्र से एक महिला ने अपने पति और पांच वर्षीय पुत्र को बिस्तर पर छोड़कर प्रेमी के साथ नकदी लेकर फरार होने का मामला मंगलवार को सुबह करीब दस बजे प्रकाश में आया है। महिला के पति महेशपुर निवासी राम बहादुर मिस्त्री के पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि हिंदू रीति रिवाज के अनुसार समस्तीपुर जिला के एक गांव में शादी हुई थी।