सिराथू: अफजलपुर सातो गांव में गेहूं के खेतों में लगी आग से 8 बीघा फसल जलकर राख, लोगों में नाराजगी
सिराथू तहसील इलाके के अफजलपुर सातों गांव में मंगलवार की दोपहर गेहूं के खेत में आग लग गई।हवा तेज होने की वजह से आग बढ़ती चली गई और लगभग 8 बीघा गेहूं की फसल जल गई है।गांव के रहने वाले उदित नारायण आदित्य नारायण और फूल सिंह का नुकसान हुआ है। फायर और पुलिस टीम बाद में पहुंची है। ग्रामीणों ने आग बुझाया है। एसडीएम ने कहा कि जांच करवाएंगे और मुआवजा दिलवाएंगे।