बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र की सिटी चौकी अंतर्गत पीरबटावन स्थित जलील होटल रोड पर खुलेआम अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है।रमज़ान के पवित्र महीने में भी रोज़ेदार और आम नागरिक इस समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।