तमाड़ 1: मंत्री हफिजुल हसन अंसारी के बयान के विरोध में सरला बिरला सभागार में हुई भाजपा ग्रामीण की बैठक
Tamar 1, Ranchi | Apr 15, 2025 झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के शरीयत को संविधान से ऊपर रखने वाले बयान के ख़िलाफ़ ग्रामीण जिला के खिजरी, सिल्ली एवं तमाड़ की संयुक्त आपात बैठक सरला बिरला सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा जी मौजूद रहे। यह जानकारी आज मंगलवार को शाम 7:30 बजे दी गई ।