सीलमपुर: सीलमपुर :-चोरी के मामले में 28 साल से फरार चल रहा 56 साल का भगोड़ा आरोपी शाहदरा इलाके से हुआ गिरफ्तार
चोरी के मामले में 28 साल से भगोड़ा आरोपी को शाहदरा थाना पुलिस की टीम ने शाहदरा रोड से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 56 वर्षीय यूपी निवासी बुद्ध सागर दुबे के तौर पर हुई है. शाहदरा जिला के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शाहदरा थाने की टीम ने चोरी के मामले में 28 साल से भगोड़े आरोपी बुद्ध सागर दुबे को गिरफ्तार कर लिया है.