गोपालगंज: बंजारी मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा युवक घायल
गोपालगंज जिले के बंजारी मोड़ के समीप रविवार की दोपहर 3:00 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका दूसरा भाई गंभीर रूप से जख्मी आ गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।