गोपालगंज: साधु चौक के पास से 80 पीस टेट्रा पैक शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, नगर थाना पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
शहर के साधु चौक के समीप से पुलिस ने 80 पीस टेट्रा पैक शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गई दोनों महिला आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी जानकारी नगर थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने दी।