शहर के स्टेशन रोड में एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई और इस हादसे में ई रिक्शा पर सवार चार यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।