गोपालगंज: मंझवालिया गांव के पास बोलेरो की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल
गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मंझवालिया गांव के समीप बोलेरो के चपेट में आने से साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि साइकिल पर सवार एक दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर रविवार की सुबह 9:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई है।