इकदिल इलाके में बाईक की टक्कर लगने से पैदल जा रहे युवक समेत 3 घायल हुए है बुधवार शाम करीब 7 बजे इकदिल इलाके के हाइवे पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल दौड़ लगा रहे युवक अमन को टक्कर मार दी जिससे अमन और बाइक सवार दो लोग मनीष और प्रियांशु तीनों घायल हो गए,जिन्हें ड्यूटी पर तैनात हाइवे 5 की पुलिस कार ने अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज जारी है।