कटनी नगर: कलेक्टर के निर्देश के बाद भी जिला अस्पताल में नहीं सुधरी व्यवस्थाएं, भीषण गर्मी में बंद कूलर-पंखों के कारण लोग परेशान
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने बीते मॉर्च माह में प्रशासनिक अधिकारियो को अलग-अलग दिन जिला अस्पताल की व्यवस्थाओ का जायजा लेने निर्देशित किया था। लेकिन इसके बाद भी असलताल में व्यवस्थाओ में कोई सुधार नहीं हुआ। इस संबंध में आज सोमवार दोपहर 2 बजे डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी से जानकारी ली गई।