कांडी: कांडी में कार अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, सवार बाल-बाल बचे
Kandi, Garhwa | Apr 1, 2026 कांडी थाना क्षेत्र के सुंडीपुर - मझिआंव मुख्य पथ पर भंडरिया गांव में भीम बराज मोड के पास एक कार अनियंत्रित होकर बांयी नहर में पलट गयी। कार दुर्घटना में कार सवार दो लोग बाल बाल बच गये। कार पलामू जिला के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कादल गांव से मोरबे की ओर तेज गति से जा रही थी,उसी दौरान कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और भीमबराज मोड़ के समीप कार संभाल नहीं