पीलीभीत: गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में कमरे में सो रही महिला को युवक ने बुरी नीयत से दबोचा
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति कम पर गया हुआ है और वह घर पर अकेली थी। दोपहर के समय घर का सारा काम निपटाकर महिला कमरे में लेट कर सो रही थी तभी पड़ोस का रहने वाला युवक घर में घुस गया और कमरे में सो रही महिला को चारपाई पर बुरी नीयत से दबोचकर लिया महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट कर मौके से फरार हो गया।