मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के मवैया घाट पर एक युवती का शव मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
चील थाना क्षेत्र के मवैया घाट पर बुधवार की सुबह लगभग 9:30 बजे एक अज्ञात युवति का शव मिलने से हड़कंप मच गया लगभग 20 वर्षी इस युवती का शव गंगा स्नान करने गए ग्रामीणों ने देखा इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया शव की पहचान नहीं हुई है।