दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत जामकांदर गांव में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार 8 बजे पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गांव में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विसर्जन से पूर्व मां सरस्वती की प्रतिमा को एक सुसज्जित वाहन पर सवार कर पूरे गांव का भ्रमण...