महिदपुर: महिदपुर में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से अफरा-तफरी, पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा
विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैली एक अफवाह ने अचानक हालात को तनावपूर्ण बना दिया। अफवाह फैलते ही बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे, जिससे कई स्थानों पर लंबी कतारें लग गईं और अव्यवस्था की स्थिति बन गई।स्थानीय लोगों में यह चर्चा तेजी से फैल गई कि क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर