कटिहार: लाल कोठी में बाबा साहेब की जयंती समारोह का आयोजन, राजद नेता रहे मौजूद
पूरे देश के साथ कटिहार जिले में भी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इसी कड़ी में लाल कोठी में सोमवार की दोपहर 3 बजे जयंती समारोह का आयोजन किया गया था। राजद के जिला प्रवक्ता भोला पासवान के नेतृत्व में जयंती समारोह मनाया गया इस अवसर पर राजद से जुड़े नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।