कटिहार: छीटाबाड़ी में मां काली की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह, निकाली गई कलश यात्रा
सोमवार की दोपहर 2 बजे मां काली की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और कुंवारी कन्याएं शामिल हुए। सर पर कलश लेकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर में कलश यात्रा को समाप्त किया गया। बता दे की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। इसके तहत कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।