गोपालगंज: जुलाई में बरसात से बच्चों में डायरिया का प्रकोप बढ़ने की आशंका, सिविल सर्जन वीरेंद्र प्रसाद ने दी जानकारी
जुलाई माह में बरसात चालू होते ही बच्चों में डायरिया का प्रकोप बढ़ जाता है। जिसको लेकर अस्पताल प्रशासन के द्वारा दो माह के लिए जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में डायरिया से बचाव के लिए ओआरएस और दवा दिया जा रहा है। वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए गोपालगंज के सदर अस्पताल से हरी झंडी दिखाकर एक वाहन भी रवना सिविल सर्जन के द्वारा किया गया है।