पाटी: पाटी में बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, बाल-बाल बचे पति-पत्नी, कोई हताहत नहीं
Pati, Barwani | Oct 26, 2025 क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण किसान व आम लोग परेशान है,किसानों की फसलें खेतों में बारिश से गीली हो गई है। वहीं अब बारिश थोड़ी रुकने पर कच्चे मकान में रहने वाले लोगों को अपने मकान गिरने का भी डर सताने लगा है। ऐसी एक घटना नगर के मछली बाजार में कच्चे मकान में रहने वाले गफ्फार मोमिन के यहां हो गई। बारिश के कारण अचानक कच्चे मकान की दीवार गिर गईं।पति पत्नी बचे।