सिराथू: घर से झगड़ा करके सयारा आई एक विवाहिता ने दिल्ली हावड़ा रूट पर ट्रेन के आगे कूद कर दे दी जान
थाना सैनी इलाके के चंदेलन का पुरवा की एक विवाहिता ने सयारा में जाकर दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली है। इसकी जानकारी जब पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुड़ गई है।