सिराथू: फातेहा में शामिल होने गया था परिवार ताला तोड़कर हो गई सैनी में घर में चोरी फॉरेंसिक टीम ने रविवार को लिया सैंपल
थाना सैनी के सैनी गांव के रहने वाले मोहम्मद शाद मां के फातेहा में शामिल होने के लिए परास गांव गए थे। उनके भाई ने उन्हें फोन पर जानकारी दिया कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है जिस पर शनिवार रात को जब पहुंचे तो देखा कि घर में चोरी हो गई है। मौके पर पुलिस भी पहुंची थी रविवार को फोरेंसिक टीम ने जाकर सैंपल इकट्ठा किया है और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।