बरेली: बारादरी में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
बारादरी क्षेत्र के युवक ने जमीनी विवाद में मारपीट को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित मोहम्मद इरफान ने बताया कि मोहम्मद रफी, अब्दुल कलाम, इमरान हसन, अब्दुल रहमान ने उनसे प्रापर्टी को लेकर विवाद में मारपीट की। जिसमें इरफान को काफी चोट आ गई। जिसके बाद उन्होने बारादरी थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।