बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के आनंद विहार कॉलोनी निवासी सरकारी टीचर के साथ हुई ऑनलाइन ठगी मुकदमा दर्ज
बारादरी क्षेत्र के आनंद विहार कॉलोनी निवासी सरकारी टीचर से ऑनलाइन हुई ठगी । उनसे 1 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। रुपये ट्रांसफर कराने के बाद फोन बंद कर लिया। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।आनंद विहार कालोनी निवासी कुलदीप ने बताया कि उनके पिता सरकारी अध्यापक है। साइबर ठग ने काल किया और खुद को उनका परिचित मनोज बताया।