बरेली: रामवाटिका में ससुरालियों ने सपा नेता के साथ मिलकर मां-बेटे को पीटा
बारादरी की रामवाटिका कॉलोनी में रविवार को ससुरालियों ने सपा नेता के साथ महिला और उसके बेटे के साथ जमकर मारपीट की। घर से बाहर निकालने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। देर शाम तक घटना की तहरीर नहीं दी गई। बारादरी के राम वाटिका निवासी रिमि सिंह कोहली ने बताया कि उनके पति चेतन कोहली की सात जनवरी 2022 में मृत्यु हो गई थी।