मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर बोला जोरदार हमला
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने का दावा करने वाले खुद उसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के रामलीला मैदान से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। कहा था कि वह सरकार नहीं बनाएंगे। उसके उल्टा सरकार बनाई और भ्रष्टाचार किया।