आरा: शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले में शनिवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई।
Arrah, Bhojpur | Apr 27, 2024 शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले में शनिवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव निवासी कृष्ण यादव का 34 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार है