आरा: जबलपुर में समस्तीपुर लोकमान्य तिलक साप्ताहिक ट्रेन से चार दिन से लापता छात्रा का शव बरामद ,लोगों ने आगजनी कर किया हंगामा
Arrah, Bhojpur | Apr 27, 2024 मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या (01040) समस्तीपुर लोकमान्य तिलक साप्ताहिक ट्रेन के शौचालय के पास से 4 दिन से लापता आर निवासी एक छात्र का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से यात्रियों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। इसके बाद दिव्यांग बोगी में मौजूद अन्यत्रियों द्वारा इसकी सूचना जबलपुर रेल थाना पुलिस को दी गई।