कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरबसुर के पास शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9 बजे दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में वाहन सवार अभिषेक सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचाया ।