परसिया: भाजीपानी में ट्रक से टकराकर ऑटो पलटा, मंडल भाजपा अध्यक्ष पहुंचे, बड़ी दुर्घटना टली
जामई मार्ग पर भाजीपानी में शनिवार रात ट्रक से टकराकर आटो पलट गई। सौभाग्य से आटो में सवार दो लोगों को चोटें नहीं आई। घटना शनिवार रात नौ बजे के आसपास की है। दुर्घटना के तत्काल बाद मंडल भाजपा अध्यक्ष मनीष यादव सोनू मौके पर पहंुच गए। रविवार को दो बजे उन्होंने बताया कि आटो के अंदर से घायलांे को निकाला गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।