शनिवार रात के करीब 10 बजे जलालगढ़ प्रखंड के रामदेली पंचायत के शाहपुर गांव के वार्ड नंबर 10 में आग लगने से पांच परिवारों का घर पूरी तरह जल गया। आग में पीड़ित पांचो परिवार के आवासीय भवन,घर में रखे सारे सामान, वस्त्र, बर्तन, खाद्य सामग्री, इत्यादि पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग में लगभग 6 लाख की संपत्ति जलने का अनुमान है।