महनार: महनार बाजार में सड़क पर उतरे NDA कार्यकर्ता, दुकानें कराई बंद, बिहार बंद का दिखा मिलाजुला असर
दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के खिलाफ भाजपा द्वारा आज बिहार बंद का आह्वान किया गया है।वही इसको लेकर गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे से ही एनडीए के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए है । कार्यकर्ताओं के द्वारा महनार बाजार में हाथों में पार्टी का झंडा लेकर घूम घूम कर सभी दुकानों को बंद कराया।