मंझनपुर: कौशाम्बी को मिला नया कप्तान, सत्यनारायण प्रजापत ने संभाली कमान, कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त संकेत
कौशाम्बी जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक के रूप में सत्यनारायण प्रजापत ने पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने साफ संकेत दे दिए कि जिले में कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अपराध व अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए।