शहर के किशन पोल गेट स्थित खोडीयाल माता मंदिर में शुक्रवार को राज भोई माली समाज द्वारा एक भव्य सामूहिक गंगोध्यापन 2100 की कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान समाज के अध्यक्ष कन्हैयालाल राठौड़ के सफल तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें 17 यजमानों ने सपरिवार हिस्सा लिया।समाज की धार्मिक आस्था और एकजुटता का प्रतीक यह आयोजन हुआ।