बाघमारा/कतरास: सरस्वती पूजा को लेकर कतरास थाना में हुई शांति समिति की बैठक ,शांतिपूर्ण तरीके से सरस्वती पूजा मनाने की अपील
थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा व विसर्जन जुलूस में डीजे अश्लील व धार्मिक उन्माद फेलाने वाले गाना नहीं बजाएं ।साथ ही आवाज में भी नियंत्रण रखें । जुलूस में कोई धारदार हथियार नहीं रखेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। डीजे को जब्त कर डीजे मालिक और पूजा कमिटी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना मिलती है तो सूचना दे।