बाघमारा/कतरास: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में राजगंज में टुंडी विधायक के नेतृत्व में निकाला गया विरोध मार्च
रायगंज हाई स्कूल मैदान से गली कुली होते हुए रायगंज हाई स्कूल मैदान तक टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के नेतृत्व में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गया वहीं आक्रोश मार्च के दौरान जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा का खूब नारा लगाया गया। टुंडी विधायक ने कहा कि ED के गलत उपयोग कर पूर्व सीएम को गिरफ्तार किया गया है।