पन्ना जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ अनजान व्यक्ति से लिफ्ट लेना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। नशे में धुत बाइक सवार की तेज रफ्तार के कारण 23 वर्षीय छोटू यादव बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद चालक घायल को तड़पता छोड़ फरार हो गया। युवक फिलहाल जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।