पूर्णिया पूर्व: रानीपतरा के समाजसेवी मो० कौसर ने 150 गरीब निसहाय लोगों के बीच किया कंबल वितरण
कड़ाके की ठंड में मानवता का परिचय देते हुए रानीपतरा निवासी मोहम्मद कौसर ने गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे गरीब,नि सहाय, लाचार लोगों के बीच कमल और टोपी का वितरण किया ।बता दे की मोहम्मद कौसर रानीपतरा बाजार में एक छोटा सा तम्बाकू का दुकान करता है और उसी से अपना जीविकोपार्जन चलता है। उन्होंने बताया कि गरीब निसहाय और लाचार लोगों का मदद करने में खुशी मिलती है।